#haryanagorvment
Trending

महिला सुरक्षा पर बड़ा अभियान, तीन क्लबों ने मिलकर उठाई आवाज ||

महिला सुरक्षा पर बड़ा अभियान, तीन क्लबों ने मिलकर उठाई आवाज ||

सिरसा :- (अक्षित कमोबज) महिलाओं के प्रति हिंसा को समाप्त करने, महिला सुरक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन, इनर व्हील क्लब सिरसा स्टार्स एवं इनर व्हील क्लब सिरसा डायमंड द्वारा संयुक्त रूप से आॅरेंज होप मार्च का आयोजन किया गया। रैली को इंटरनेशनल इनर व्हील के प्रोजेक्ट के रूप में जिला अध्यक्ष शैली मित्तल द्वरा आॅगेर्नाइज किया गया। रैली में तीनों क्लबों की प्रधानों आरती गांधी डावर (इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन), रजनी अरोड़ा (इनर व्हील क्लब सिरसा स्टार्स) एवं रेनू गोदारा (इनर व्हील क्लब सिरसा डायमंड) के नेतृत्व में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सचिव शैलजा तनेजा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वहीं, ईएसओ नीता पुरी ने भी रैली में भाग लेकर उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान सभी सदस्यों ने नारंगी रंग की कैप पहनकर एवं जागरूकता संदेशों वाले झंडे और स्लोगन लेकर महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, गरिमा और समानता का संदेश दिया। इस अवसर पर तीनों क्लबों की सदस्यों ने एकजुट होकर समाज से महिलाओं के प्रति हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और प्रत्येक महिला के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाने का आह्वान किया। रैली का मुख्य संदेश था कि हर महिला सुरक्षित हो, सम्मानित हो और भयमुक्त जीवन जी सके। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button