डीजल चोरी का राज खुला! सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाईII
डीजल चोरी का राज खुला! सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाईII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने गांव ढंढूर में 65 लीटर डीजल चोरी करने के मामले में आरोपी प्रवीण निवासी प्रेम नगर, डबवाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर में तैनात पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि दिनांक 17 नवंबर 2026 को दीपक निवासी गांव ढंढूर ने शिकायत दी थी कि आरोपी प्रवीण उनके कचरा प्लांट में काम करता था। आरोपी ने मौका पाकर प्लांट से 65 लीटर डीजल चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, गोदामों और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में पुलिस को जांच एवं आरोपियों की पहचान करने में सहायता मिल सके। #newstodayhry @newstodayhry




