#haryanagorvment
Trending

कपाल मोचन मेले के लिए रोडवेज की खास तैयारी, श्रद्धालुओं को बड़ी राहतII

कपाल मोचन मेले के लिए रोडवेज की खास तैयारी, श्रद्धालुओं को बड़ी राहतII

अम्बाला -(भगत सिंह गुलनि ):-हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले से संबंधित यात्रियों के लिए सुविधाओं का जायजा लेने के लिए हरियाणा रोडवेज अंबाला के जीएम अंबाला बस अड्डे पहुंचे! मेले में पंजाब, हिमाचल और हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए बसों की सुविधा का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंबाला रोडवेज ने 100 विशेष बसों की व्यवस्था की है! अब तक तीन हजार के करीब यात्री कपाल मोचन पहुंच चुके हैं। जी एम ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं की तदाद बढ़ती है तो ओर ज्यादा बसों की व्यवस्था की जाएगी। कपाल मोचन मेले का आज तीसरा दिन है तथा अंबाला छावनी के बस अड्डे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद है! पंजाब के विभिन्न शहरों से आने वाले यात्रियों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो द्वारा श्रद्धालुओं को कपाल मोचन पहुंचने व लाने के लिए बसों की अच्छी व्यवस्था की गई है! इतना ही नहीं कपाल मोचन तथा अंबाला बस अड्डे पर पानी की भी व्यवस्था दुरुस्त है! श्रद्धालुओं का कहना है कि साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है और बस अड्डे पर बने शौचालय भी साफ-सुथरे हैं! उनका कहना है कि वह पिछले 15 सालों से लगातार वहां जा रहे हैं और इस प्रकार की व्यवस्था हमेशा यहां की जाती है! अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 20 नवंबर से 24 नवंबर रात तक स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं! ये बसें साहा, सढौरा और बिलासपुर के रास्ते सीधे कपाल मोचन मेले तक पहुंचेंगी! बस अड्डे पर कपाल मोचन जाने वालों की खासी भीड़ होने के चलते अंबाला छावनी बस स्टैंड अड्डा इंचार्ज सहित हरियाणा रोडवेज अंबाला के महाप्रबंधक भी मौके पर पहुंचे! वहां उन्होंने सारी व्यवस्थाओं को जांचा तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया! इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि यहां से कपाल मोचन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 से ज्यादा बसें लगाई गई हैं, जो दिन में 2 से 3 चक्कर लगाती हैं! उन्होंने बताया कि पानी से लेकर सभी व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 हजार श्रद्धालु वहां पहुंच चुके हैं तथा दो हजार ओर श्रद्धालुओं के लिए अंबाला से कपाल मोचन पहुंचने की व्यवस्था की गई है! यदि ओर बसों की जरूरत पड़ी तो वो भी मुहैया करवाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button