#haryanagorvment
Trending

पुलिस की बहादुरी को सलाम! प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानितII

पुलिस की बहादुरी को सलाम! प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानितII

हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने विभिन्न गंभीर मामलों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले हिसार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी हिसार ने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना आवश्यक है।सम्मानित होने वालों में सीआईए हिसार की टीम के एएसआई राममेहर, मुख्य सिपाही रविन्द्र, मुख्य सिपाही अजय और पीएसआई नवीन शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने कई मामलों में फिरौती मांगने के आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करने के दौरान हुई मुठभेड़ में साहस एवं बहादुरी का परिचय दिया। वहीं थाना आजाद नगर में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली पीएसआई मोना तथा थाना अग्रोहा में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य सिपाही रमेश को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी हिसार ने कहा कि पुलिसकर्मियों की बहादुरी, मेहनत और समर्पण से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और आमजन का विश्वास मजबूत होता है। गंभीर अपराधों, नशा तस्करी और महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button