#haryanagorvmentsirsa
Trending

नगर कीर्तन में दिखे हैरतअंगेज करतब, फिर लगा गुरु का अटूट लंगर ||

नगर कीर्तन में दिखे हैरतअंगेज करतब, फिर लगा गुरु का अटूट लंगर ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में आयोजित किया गया। नगर कीर्तन का शहर के विभिन्न बाजारों में फूलों से स्वागत किया गया। गुरुद्वारा चिला साहिब से शुरू किए गए नगर कीर्तन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव शंटी ग्रोवर ने पंज प्यारों का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर शंटी ग्रोवर ने कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग ‘अवल अल्लाह नूर उपाइया, कुदरत के सब बंदे, एक नूर त े सब जग उपजीया, कौन भले कौन मंदे’ पर चलते हुए दीन दुखियों की सेव करनी चाहिए। सभी धर्म के लोगों को आपस में प्यार से रहना चाहिए। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टियों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। सांय को गुरुद्वारा चिला साहिब में नगर कीर्तन संपन्न हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर उनके साथ प्रधान ट्रक यूनियन बंटी ग्रोवर, गुरजपन ग्रोवर, इशनूर जोली, मोंटी, गुरजश्न ग्रोवर द्वारा भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button