शिक्षा से स्वास्थ्य तक… समाजसेवा के लिए लायन्स क्लब का बड़ा मिशन ||
शिक्षा से स्वास्थ्य तक… समाजसेवा के लिए लायन्स क्लब का बड़ा मिशन ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) लायन्स क्लब एक अंतराष्ट्रीय संस्था है जिसका मुख्य उद्धेश्य समाज के लोगों का स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना, समुदायों को मजबूत करना और मानवीय सेवाओं तथा अनुदानों से जरूरतमंद लोगो की सहायता करने के लिए हर वक्त तैयार रहना जिससे लोगो के जीवन पर प्रभाव पड़े और शांति तथा अंतराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा मिले। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर से संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय प्रीत नगर में ब्यूटी पार्लर का छमाही कोर्स पूरा होने पर पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अध्यक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब अंधेपन को रोकने के प्रयास में विश्व में अग्रणी हैं तथा हम नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों के लिए आवश्यक स्थानीय क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, दवाईयां और उपचार उपलब्ध करवाने तथा जरूरतमंदों के लिए विकलांगता पुर्नवास तथा शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थानीय समाज-सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहें हैं।श्री साहुवाला ने कहा कि हम युवाओं और युवा व्यस्कों को सफल होने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा उन्हें नशीली दवाओं और शराब का विरोध करने, नशे से दूर रहना को सेवा के माध्यम से सीखने तथा स्वस्थ युवा-पुरूष और महिला बनने के लिए उपकरण उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य को बहुत अधिक प्रभावित करता हैं इसलिए हमारा लक्ष्य आने वाली पीढीयों के लिए एक टिकाउ भविष्य स्थापित करने में मदद करना हैं तथा हम लंगर के माध्यम से भूखे व्यक्ति को स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाने में मदद करते है तथा दुनियाभर में बहुत से बच्चे कैंसर से प्रभावित हो रहंे हैं जिसके लिए हम उन लोगों के लिए बेहतर सेवा और देखभाल करने में मदद कर रहें हैं तथा उन्हें और उनके परिवारों को आशा प्रदान कर रहें हैं। उन्हांेने कहा कि इसके साथ-साथ गरीब बच्चों को शिक्षित करने और मधुमेह जैसी बीमारी पर पूरे विश्व में कार्यक्रम स्थापित करने में सहायता प्रदान कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब इन्टरनैशनल की दुनियाभर में 200 से भी अधिक शाखाएं हैं जहाॅं भौगोलिक क्षेत्रों में इसके 46000 से अधिक स्थानीय क्लब हैं और 1.4 मिलियन से अधिक युवा विंग लियों सहित सदस्य हैं।इस असवर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप कौर ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा हैं तथा लायन्स क्लब के सदस्यों से मिलकर तथा उनकी समाज-सेवी कार्याें को देखकर बहुत प्रसन्नता होती हैं और मैं इसके लिए उन्हें साधुवाद देती हॅंू तथा उम्मीद करता हॅंू कि भविष्य में भी ये मानवीय सेवाओं के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, भूख, मधुमेह, कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति भी जोर-शोर से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया में समझ और मित्रता का भाव पैदा करना, अच्छी नागरिकता को बढ़ावा देना तथा निःस्वार्थ भाव से सेवा-परियोजनाओं में शामिल होना हैं।इससे पूर्व सैन्टर की संचालिका सुनीता सैनी ने लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया औंर उन्हें यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम अध्यक्ष संदीप कौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जानवी, रिया मोंगा, काजल सैनी एडवोकेट, आरती, भावना राजपूत, नीलम, कुसुम एवं अन्य उपस्थित थे। #newstodayhry




