#haryanagorvment
Trending

महिलाओं के हक को लेकर बड़ा संदेश, जलसे में क्या हुआII

महिलाओं के हक को लेकर बड़ा संदेश, जलसे में क्या हुआ II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- के बुडिया खानकाह में आयोजित जलसा तफहीम-ए-शरियत में मुस्लिम समाज से जुड़े अहम धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की रहनुमाई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना बिलाल अब्दुल हसन नदवी पहुंचे, जहां उनके विचार सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।कार्यक्रम का मुख्य केंद्र तीन तलाक को बुराई बताते हुए इसके प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना, महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना और बेटियों को विरासत तथा जायदाद में मिलने वाले हक पर चर्चा करना रहा। वक्ताओं ने महिला अधिकारों के विषय को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए और जायदाद में उनके निर्धारित हक को सम्मानपूर्वक दिया जाना चाहिए। जलसे में शरीयत की समझ, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने पर भी विचार रखे गए। वक्ताओं ने धार्मिक शिक्षाओं की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि महिलाओं के अधिकार, खासकर विरासत में उनके हिस्से का सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। बुडिया खानकाह में आयोजित इस जलसे में धार्मिक शिक्षा के साथ महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
बाइट,,पीर जी हाफिज हुसैन अहमद

Related Articles

Back to top button