#haryanagorvment
Trending

पुलिसकर्मियों को संविधान के मूल्यों पर चलने की शपथII

पुलिसकर्मियों को संविधान के मूल्यों पर चलने की शपथII

हिसार -(अमित कुमार):-भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस (संविधान दिवस) के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय हिसार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्वयं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया तथा सभी को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने और उनके अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार एवं विश्वास प्रदान करता है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों का मजबूत आधार है। 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की जिम्मेदारी संविधान और कानून के शासन को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह बिना किसी भेदभाव, दबाव अथवा पक्षपात के निष्पक्षता से कार्य करे और आमजन के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करे। पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे आम नागरिक का कानून और पुलिस व्यवस्था में विश्वास और अधिक मजबूत हो। एसपी हिसार ने पुलिसकर्मियों को संदेश देते हुए कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत केवल शपथ तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि प्रत्येक पुलिसकर्मी के आचरण, व्यवहार और कार्यशैली में दिखाई देने चाहिए। आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष निवारण, कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा कानून के समक्ष सभी को समान मानना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे संविधान के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें, अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी सम्मान करें तथा एक जिम्मेदार, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था के निर्माण में अपना योगदान दें। संविधान दिवस का यह आयोजन सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का अवसर बना। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button