अदालत के आदेश पर जांच में शामिल हुआ संदीपII
अदालत के आदेश पर जांच में शामिल हुआ संदीपII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस ने पराली जलाने से संबंधित एक मामले में अदालत के आदेशानुसार संदीप निवासी खानपुर को जांच में शामिल किया है। पुलिस द्वारा मामले से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों की नियमानुसार जांच की जा रही है। एसपी हिसार ने कहा कि फसल अवशेषों को जलाना पर्यावरण के लिए गंभीर नुकसानदायक है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और आमजन, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं सांस संबंधी समस्याओं से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों से अपील है कि वे पराली का उचित प्रबंधन करें और उसे आग लगाने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की घटनाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newwstodayhry




