फरार आरोपियों को हिसार पुलिस की सख्त चेतावनीII
फरार आरोपियों को हिसार पुलिस की सख्त चेतावनीII

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिसार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहले मामले में आरोपी दीपांशु निवासी दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी दत्ता रोड, हिसार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हिसार की अदालत द्वारा मुकदमा नंबर NACT-1322/2025 (अरुण शर्मा बनाम दीपांशु सैनी) में जारी उद्घोषणा के बाद भगोड़ा घोषित किया गया था। अदालत के आदेशानुसार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में आरोपी मोनू पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान नंबर 8, क्लास फोर्थ टाइप क्वार्टर, पुरानी डिस्पेंसरी के पीछे, कैनाल कॉलोनी, हिसार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हिसार की अदालत द्वारा मुकदमा नंबर NACT-4555/2025 (मनोज कुमार बनाम मोनू) में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। अदालत द्वारा निर्धारित समयावधि में पेश न होने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हिसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई तथा अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। एसपी हिसार का सख्त संदेश: अदालत द्वारा जारी समन, वारंट और उद्घोषणा आदेशों की अवहेलना कर फरार रहने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून की प्रक्रिया से बचने के लिए छिपना या अदालत में पेश न होना अपराध है। हिसार पुलिस ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून से बचने की कोशिश करने वालों को अंततः कानूनी कार्रवाई का सामना करना ही पड़ेगा। #newstodayhry @newstodayhry




