
सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-किसी भी देश की तरक्की का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां की महिलाएं कितनी सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हैं तथा जिस देश में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय खाजाखेड़ा में नई चेतना राष्ट्रीय अभियान के अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नई चेतना अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में चलाया जाता है जबकि इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सरकार के अफसर नहीं, बल्कि गांव की महिलाएं खुद चलाती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी उर्जा सृजनात्मक दिशा में मोंड़नी होगी तभी हमारा परिवार तरक्की करेेगा वहीं प्रदेश व देश भी उन्नति के शिखर को छू लेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य महिलाओं को राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक समानता देना हैं जबकि हमारे देश की अधिकांश महिलाएं मन की दास्तां का शिकार बनी हुई हैं। इस दास्तां से मुक्ति तभी सम्भव हैं जब बहनें खुद को वस्तुवान ना समझे। दुनिया स्त्री का शोषण करती है और उसे एक भौतिक वस्तु जानकर उस पर अपना अधिकार जमाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं महिलाओं को आदर और सम्मान देंगे तभी वे दुनिया के लिए प्रकाश एवं साहस का स्त्रोत बनेगी।श्री साहुवाला ने कहा कि हमें बहनों को उच्च शिक्षा देनी होगी तथा अपने व्यवसाय में उन्हें भागीदार बनाना होगा और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तथा राजनीति में भी उन्हें आगे लाना होगा तथा उनमें आत्मज्ञान का गुण भरना होगा। जो एक ऐसी संजीवनी बुटी हैं जो हर तरह के बन्धनों को काट देती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बहनों को विदुशी, तेजस्विनी और सशक्त बनाना हैं ताकि बहनों को रक्षा के लिए भाईयों की आवश्यकता ना पड़े। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बहनों को तरक्की, मुक्ति, प्रगति, शिक्षा और आत्म-निर्भर का भी गुण देना होगा ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हों सके और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इस अवसर पर संस्था के उपप्रधान कश्मीर कम्बोज ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि नई चेतना सिर्फ एक सरकारी अभियान नहीं है, यह एक नई सोच है। उन्होंने कहा कि यह सोच है कि महिला कमजोर नहीं, महिला शक्ति है तथा महिला सिर्फ घर संभालने वाली नहीं, वह देश को संभालने वाली भी है तथा हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे तो एक दिन ऐसा आएगा जब किसी बेटी को डरकर घर से बाहर नहीं निकलना पडे़गा, किसी महिला को दहेज के लिए जलाया नहीं जाएगा और किसी लड़की को पढ़ाई से नहीं रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बेटियों एवं महिलाओं को गोल्ड मैडल , प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिंकी शर्मा, मुस्कान कश्यप , प्रिया मौर्या , नीलम, पारूल, रीना, सुमन, सुलोचना, अनु, पूजा पवार चौहान , वर्षा, भावना, मनीषा, रजनी, रेणू, हर्शिता, मुस्कान,तन्नू, ममता, रचना, सोनम, दीपा उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry




