फरीदाबाद में CM सैनी की मौजूदगी! ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य कार्यक्रमII
फरीदाबाद में CM सैनी की मौजूदगी! ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य कार्यक्रमII

फ़रीदाबाद -(शिवम् शर्मा):-भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के संयोजन में सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता, मंत्री गण, यात्रा के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, जिला फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर और नुहूँ जिले के जिला अध्यक्ष, सभी विधायक गण, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे #newstodayhry @newstodayhry




