“जात-पात छोड़ो, बेटियों को पढ़ाओ! महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर लिया संकल्प”II
“जात-पात छोड़ो, बेटियों को पढ़ाओ! महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर लिया संकल्प”II

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-शिक्षित समाज ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है तथा हमें सभी के साथ समानता, प्रेम और सम्मान का व्यवहार करना चाहिए तभी हम देश को आगे बढ़ा सकते है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय अग्रसैन कालोनी में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथी पर बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, वह एक आन्दोलन थे जिन्होंने हमें सिखाया कि बदलाव लाने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं बल्कि हममें हिम्मत होनी चाहिए तभी हम समाज में कुरीतियों को दूर कर सकते है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले भारत के महान समाज सुधारक, विचारधारक लेखक और दार्शनिक थे तथा वे महिला शिक्षा समानता और जाति विरोधी सामाजिक सुधारों के अग्रदूत थे जिन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देेश में 1848 में पहला महिला विद्दायल खोला था। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने दलितों, पिछड़ों और जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया तथा 1888 में उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई। श्री साहुवाला ने कहा कि महात्मा फुले ने विधवा पुर्नविवाह का समर्थन किया, बाल विवाह का विरोध किया और अछूत बच्चों के लिए घर के दरवाजे खोल दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी शिक्षा और थॉमस पेन की किताबों के प्रभाव से उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता का रास्ता चुना। उन्होंने कहा महात्मा फुले ने शिक्षा के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण का नारा भी बुलंद करने का कार्य किया। उन्होंने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले, जिन्होंने सामाजिक सुधारों और शिक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, के गुरू का नाम संत ज्ञानेश्वर हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है, सभी इंसान उसके बच्चे है इसलिए कोई उंचा नहीं है और ना ही कोई नीचा। उन्होंने कहा कि उन्हें महात्मा की उपाधि लोगों ने दी, क्योंकि उन्होंने अपना जीवन गरीबों, दलितों और महिलाओं के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है तथा हम सभी को उनकी पुण्यतिथी पर प्रण लेना चाहिए कि हम जात-पात का भेदभाव मिटाएंगे, बेटियों को पढ़ाएंगे और हर गरीब की मदद करेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक शिव शंकर कौशिक ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए लायन्स क्लब इंटरनॅशनल का सर्टिफिकेट एवं गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। #newstodayhry @newstodayhry



