हेरोइन सप्लाई करने वाले 2 वांछित आरोपी गिरफ्तारII
हेरोइन सप्लाई करने वाले 2 वांछित आरोपी गिरफ्तारII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी के दो अलग-अलग मामलों में दो वांछित सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर थाना सिरसा और डिंग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 12 नवंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने शहर सिरसा क्षेत्र से एक आरोपी को 6 ग्राम 560 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उक्त हेरोइन थैहड़ मोहल्ला निवासी ललित कुमार उर्फ राजू पुत्र कश्मीरी लाल से खरीदी थी। इस संबंध में शहर थाना सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित सप्लायर ललित कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में डिंग थाना पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोपी रोशन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती 13 जून 2026 को सीआईए सिरसा की टीम ने गांव भावदीन क्षेत्र से एक आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त हेरोइन गांव भावदीन निवासी रोशन लाल पुत्र ठाकुर दास से खरीदने की बात बताई थी। इसके बाद डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। #newstodayhry @newstodayhry



