#haryanagorvment
Trending

बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से 29 बोतल शराब व बीयर बरामदII

बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से 29 बोतल शराब व बीयर बरामदII

हिसार -(अमित कुमार):- अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए थाना बरवाला पुलिस ने गांव सिंधड़ के पास स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर 29 बोतल अवैध शराब व बीयर बरामद की है। पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी को काबू कर उसके विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विवरण देते हुए जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजबीर सिंह ने बताया कि दिनांक 27.11.2026 को वे सिपाही संपत सिंह व सरकारी वाहन चालक सुनील के साथ अपराध पड़ताल एवं गश्त के लिए जींद रोड, बरवाला क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील कुमार पुत्र बारूराम निवासी गांव सिंधड़, हांसी-बरवाला रोड पर गांव सिंधड़ के नजदीक नायरा पेट्रोल पंप के पास अपने ‘राज फैमिली ढाबा’ पर अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखते ही ढाबे पर मौजूद व्यक्ति फ्रिज की आड़ में शराब के कार्टून छिपाने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुनील कुमार पुत्र बारूराम निवासी गांव सिंधड़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान फ्रिज की आड़ में रखे कार्टूनों से कुल 29 बोतल अवैध देशी शराब व बीयर बरामद हुई, जिसका विवरण निम्नलिखित है:
देशी शराब (मार्का माल्टा मस्ती): 12 बोतल
देशी शराब (मार्का शाही): 07 बोतल
बीयर (मार्का बडवाइजर): 10 बोतल

बरामद शराब व बीयर के संबंध में आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ थाना बरवाला में हरियाणा आबकारी अधिनियम संशोधित 2020 की धारा 61-(1)a-4-2020 के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि क्षेत्र में अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button