#haryanagorvment
Trending

जुए की महफिल पर CIA का छापा, 4 जुआरी दबोचे; लाखों की नकदी बरामदII

जुए की महफिल पर CIA का छापा, 4 जुआरी दबोचे; लाखों की नकदी बरामदII

हिसार-(अमित कुमार):– पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं तत्पर कार्रवाई के आधार पर सेक्टर 9/11 स्थित RCT सोसाइटी के एक फ्लैट में दबिश देकर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 नवम्बर 2026 को एसआई विजय CIA हिसार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने RCT सोसाइटी, सेक्टर 9/11, हिसार स्थित फ्लैट नंबर 1102-D में दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई
1 कर्ण पुत्र राजेन्द्र, निवासी गांव मिरका, जिला हिसार।
2 सुन्दर पुत्र पिल्लू राम, निवासी गांव चौधरीवास, जिला हिसार।
3 वेद प्रकाश पुत्र राम प्रताप, निवासी गांव धान्सू, हाल निवासी ताज इन्क्लेव, चन्दन नगर, हिसार तथा मकान नंबर M-61, गोपाल नगर, नजफगढ़, दिल्ली।
4 मोनू पुत्र राजेन्द्र, निवासी गांव उमरा, जिला हांसी, हाल निवासी मकान नंबर 403/6, न्यू ऋषि नगर, हिसार।

पुलिस टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त कुल 1,68,000 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी हिसार का संदेश: जिले में जुआ, सट्टेबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button