#haryanagorvment
Trending

मोबाइल पर आया अनजान Link तो रुक जाएं! SP ने किया अलर्टII

मोबाइल पर आया अनजान Link तो रुक जाएं! SP ने किया अलर्टII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान Link, Attachment अथवा APK File को बिना जांचे-किसी भी स्थिति में Open या Install न करें। साइबर अपराधी एक छोटी सी गलती का फायदा उठाकर मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण Data तक पहुंच बना सकते हैं।
साइबर ठग नए-नए तरीकों से भेजते हैं खतरनाक Link और Files
साइबर अपराधी अक्सर KYC Update, बैंक खाता बंद होने, बिजली बिल, चालान, नौकरी, पुरस्कार, पार्सल, सरकारी योजना, बैंकिंग सेवा, Cashback या अन्य किसी बहाने से Link भेजते हैं। इसके अलावा WhatsApp अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से PDF, Photo, Document या APK File भेजकर उसे खोलने या Install करने के लिए कहा जा सकता है। एसपी हिसार ने बताया कि अनजान APK File को Install करना विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। ऐसी File के माध्यम से साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने, OTP पढ़ने, स्क्रीन की गतिविधियों पर नजर रखने अथवा अन्य प्रकार से धोखाधड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं। इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान
अनजान नंबर से आए किसी भी Link पर Click न करें।
•WhatsApp, SMS, Email या सोशल मीडिया पर आई अनजान APK File को Install न करें।
•किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए PDF, Photo, Video या अन्य Attachment को बिना सत्यापन के न खोलें।
•KYC, बैंक खाता, बिजली बिल, e-Challan, SIM बंद होने या सरकारी कार्रवाई के नाम पर आए Link पर तुरंत विश्वास न करें।
•किसी भी App को केवल आधिकारिक App Store/विश्वसनीय स्रोत से ही डाउनलोड करें।
•मोबाइल में किसी अनजान App को SMS, Contacts, Call, Accessibility, Notification अथवा अन्य अनावश्यक Permission न दें।
•Link खोलने से पहले उसके URL/वेबसाइट के नाम को ध्यान से जांचें।
•बैंकिंग अथवा वित्तीय जानकारी मांगने वाले Link पर Account Number, Card Details, CVV, PIN या OTP दर्ज न करें।
•यदि कोई व्यक्ति फोन पर दबाव बनाकर तुरंत Link खोलने या File Install करने को कहे, तो पहले स्वतंत्र माध्यम से उसकी सत्यता जांचें।
•मोबाइल में कोई संदिग्ध App अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत उचित कार्रवाई करें।

एसपी सिद्धान्त जैन ने आमजन से अपील की कि साइबर सुरक्षा में सबसे मजबूत सुरक्षा कवच आपकी सतर्कता है। किसी भी अनजान Link, Attachment या APK File को खोलने से पहले सोचें और सत्यापन करें। जल्दबाजी, लालच या डर में लिया गया एक गलत Click आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आपकी निजी जानकारी भी साइबर अपराधियों तक पहुंचा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को भी तत्काल सूचित करें । #newstodayhry @newwstodayhry

Related Articles

Back to top button