गौरव गौतम का बड़ा बयान! नशा मुक्त हरियाणा पर क्या बोलेII
गौरव गौतम का बड़ा बयान! नशा मुक्त हरियाणा पर क्या बोलेII

पलवल-(निकुंज गर्ग):- हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को हुड्डा सेक्टर-2 पलवल में अपने निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इसके उपरांत पलवल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 180 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया गया। खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो और टीवी संबोधन कार्यक्रम है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर बात की और नशे से दूर रहने आह्वान किया है। इसके अलावा साइबर सुरक्षा,एआई और संचार साथी पोर्टल ऐप के उपयोग पर चर्चा की गई। फिट रहने के महत्व के साथ संग्रहालयों,कला और मिठाइयों तथा खेलों पर बात की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त हरियाणा बने। हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को शपथ दिलाई गई है। युवाओं ने संकल्प लिया है कि नशे से दूर रहेगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जो भी बात कहते है,देश के सभी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को मानते है। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिला में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली बेटियों को टेबलेट वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि टेबलेट के माध्यम से बेटियों को नई तकनीक के जरिये शिक्षा प्राप्त होगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर बेटियां अपने माता पिता और पलवल जिला का नाम रोशन करेगीं। उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन बिल जनसंख्या के बदलाव के अनुसार चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं तय करता है। यह बिल संसद में आएगा और पारित होगा। #newstodayhry @newstodayhry



