संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यमुनानगर में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान।।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यमुनानगर में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यमुनानगर में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर व अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन के राज्य प्रधान गुरुभजन सिंह मझैल की अध्यक्षता में किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करके उपमंडल अधिकारी नागरिक के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेज कर मांग की कि किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस दमन को रोका जाए। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता धर्मपाल चौहान, महिपाल चमरौड़ी ,व सुखदेव सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला रही है। यद्यपि देश के संविधान के अनुसार देश के नागरिकों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है ।लेकिन पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया ।शंभू और खनोरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरना स्थलों को जबरन उठा दिया गया ।ट्रैक्टर ट्रालियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए ।बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस राज स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है ।कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाठ के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करना इसके ज्वलंत उदाहरण है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए तथा जनता के संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल किया जाए। गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों सहित सभी उपकरण वापस किया जाए ।क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाए ।इस अवसर पर प्यारेलाल तंवर ,नैब सिंह , विजयपाल, मानसिंह, संजय चमरौड़ी, अजमेर सिंह,यशपाल, बीर सिंह राठी ,फकीरचंद ,दीप राणा,रामफल व अन्य ने पंजाब सरकार की पुलिस दमन की कड़े शब्दों में निंदा की।। #newstodayhry @newstodayhry