हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, 24 अक्टूबर को जिला सम्मेलन का निर्णय II
हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, 24 अक्टूबर को जिला सम्मेलन का निर्णय II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ कार्यालय दशहरा ग्राउंड में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सौदे ने की व संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। बैठक में पिछले आंदोलनों की समीक्षा,19 से 21 दिसंबर को सिरसा में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन के अलावा जिला के त्रिवार्षिक जिला प्रतिनिधि सम्मेलन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सम्बंधित विभिन्न विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा उपरांत 24 अक्टूबर को जिला का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित कर रहे राज्य महासचिव नरेश कुमार व राज्य सचिव माँगे राम तिगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,पुरानी पेंशन नीति बहाल करने,कौशल निगम कर्मचारियों को पे-रोल पर लेकर 58 साल तक रोजगार सुरक्षा की गारंटी देने,वेतन विसंगतियों को दूर करने, हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करने,सरकारी विभागों में खाली पड़े पक्के पदों पर भर्ती करके सरकारी सेवाओं को मजबूत करने,निजीकरण पर रोक लगाने आदि माँगो को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लंबे समय से सडकों पर संघर्ष कर रहा है,लेकिन सरकार हमारी इन माँगो को अनसुना कर रही है जिस कारण से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है इसलिए अपने आगामी संघर्षों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने सभी ब्लॉकों के सफल सम्मेलन सम्पन्न करवा दिए गए हैं इसके बाद सभी जिलों में जिला सम्मेलन करवाकर सिरसा के राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को शुरू किया जाएगा इस मौके पर रिटायर्ड संघ जिला प्रधान जोत सिंह,एसकेएस ब्लॉक सचिव महेंद्र पाल,कैशियर मायाराम,आईसीडीएस सुपरवाइजर एसोसिएशन से जिला प्रधान पायल मलिक,सोनिया गिल,मोनिका,सुमन,पशुपालन से उपप्रधान गुरमीत,अग्निश्मन से विजेंदर,बिजली से सर्कल सचिव विक्रम काम्बोज,यूनिट प्रधान पवन हांडा,राजकुमार,मैकेनिकल-41 से जिला सचिव प्रेम प्रकाश, राजबीर,रणधीर पंजेटा आदि उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



