कंटेनर हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हाे गई।।
कंटेनर हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हाे गई।।


यमुनानगर में आज सुबह परवालो के पास एक के कंटेनर हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत:-
यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में आज सुबह परवालो के पास एक के कंटेनर हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हाे गई। तारों से टच होते ही पूरे कंटेनर में करंट दौड़ पड़ा और जोरदार धमाके के साथ पीछे के चारों टायर फट गए। ड्राइवर ने जान बचाने के लिए कंटेनर से उतरना चाला, लेकिन लोहे को टच होते ही वह भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिट्टी दीन निवासी दिलावर के रूप में हुई है। हादसे को देखते हुए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 को इसकी जानकारी दी। मौके पर आई डायल 112 ने फायरब्रिगेड को बुलाया फिर जाकर टायरों से आग बुझाई गई। रास्ते में चाय पीकर आगे बढ़ा और कंटेनर तारों से टच हुआ पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूप में पहुंचा दिया है और कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार आज सुबह करीब छह बजे ड्राइवर बिट्टू परवालो स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में अपने कंटेनर (नंबर HR 38 F 1936) से माल भरने के लिए जा रहा था। रास्ते में वह चाल पीने के लिए एक ढाबे पर रुका। थोड़ी देर बार कंटेनर लेकर आगे बढ़ा। कलंदर पीर रोड पर पहुंचते ही उसका कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाइवोल्टेज तार से टकरा गया। तार के संपर्क में आने से पूरे कंटेनर में करंट दौड़ गया।
जोरदार धमाके से चार टायर फटे, आग लगी इस दौरान एक दम से जोरदार धमाका हुआ :-
कंटेनर के पीछे के चार टायर फट गए और उनमें से आग ली लपटें उठने लगी। बिट्टु ने यह देख खुद को बचाने के लिए कंटेनर से उतरना चाहा तो वह कंटेनर की बॉडी को टच कर गया और बुरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बिट्टू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। परिजनों को किया सूचित पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हाइवोल्टेज तारों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस क्षेत्र में बिजली के तारों की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई है। बुडिया थाना से पहुंचे सतविंद्र ने बताया कि अभी वे जांच में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं कंटेनर के मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



