Haryana
Trending

मंदिर से चांदी के छतर व अन्य सामान चोरी ll

मंदिर से चांदी के छतर व अन्य सामान चोरी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शहर थाना पुलिस ने नोहरिया बाजार स्थित मंदिर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को मात्र 24 घंटो में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए चांदी के छतर व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर के पुजारी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां से पांच चांदी के छतर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। अगले दिन जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर सामान की जांच की तो चोरी का पता चला। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने जांच के दौरान अहम सुराग जुटाते हुए आरोपी पवन कुमार पुत्र ताराचंद निवासी गांव चक्का, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के छतर व अन्य सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरी की दूसरी वारदात करना भी कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button