सिटी सेंटर का दिवाली मेला अब 7 नवंबर तक ll
सिटी सेंटर का दिवाली मेला अब 7 नवंबर तक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) डबवाली रोड पर विकसित की जा रही बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट में दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा दिवाली मेला अब 7 नवंबर तक जारी रहेगा। प्रबंधन की ओर से सिरसावासियों के भारी रूझान को देखते हुए इसे दो दिन के लिए बढ़ाया गया है। पहले यह दिवाली मेला 5 नवंबर तक आयोजित किया जाना था। दरअसल, श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में ऐसा भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें न केवल शहर से बल्कि गांवों से भी लोग देखने को उमड़ रहे है। करीब 125 दुकानों वाली इस शॉपिंग स्ट्रीट को पूरी तरह विद्युत आधारित लडिय़ों से सजाया गया है। शानदार डेकोरेशन की गई है। आने वालों के मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिकल शो आयोजित किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन जोन बनाया गया है। शॉपिंग स्ट्रीट में डोनाल्ड डक और विशालकाय गोरिल्ला बच्चों का मनोरंजन कर रहा है। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक व्यंजन की स्टॉल लगाई गई है, जहां लोग परिवार के साथ व्यंजनों का स्वाद ले रहे है। श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से सिरसा में पहली बार ऐसा नजारा पेश किया गया है, जो अब तक केवल महानगरों में अथवा विदेशों में ही देखने को मिलता था। यहां करीब 5 दर्जन कारोबारियों द्वारा स्टॉल लगाई गई है, जिन्हें फ्री जगह उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही आने वाले लोगों को फ्री कूपन प्रदान किए जा रहे है, जिसके विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में माइक्रोओवन-कम-एयर प्यूरिफायर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में गारमेंट स्टिमर व तृतीय पुरस्कार के रूप में जूसर-मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया जा रहा है। बुधवार के प्रथम पुरस्कार की विजेता किरण, द्वितीय के दिनेश व तृतीय पुरस्कार के विजेता गुरशंत रहे। श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से विजेताओं को प्रो. रविंद्र पुरी, समाजसेवी एसके सेतिया व समाजसेवी सतीश गर्ग ने उपहार भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमत टेक्सवर्थ के डायरेक्टर माधव जैन ने दिवाली मेले में शामिल होने वालों का आभार जताया है। @newstodayhry #newstodayhry




