Haryana
Trending

महिलाओं के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है प्रतिभा वूमेन वेलफेयर ll

महिलाओं के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है प्रतिभा वूमेन वेलफेयर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्रतिभा वूमेन वेलफेयर की अध्यक्ष विमला सिंवर नमो ड्रोन दीदी के नेतृत्व में गांव मल्लेकां में तीन महीने के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सोमा ग्रोवर, डा. सुमन दीदी व नेचर ब्यूटी फाउंडेशन की अध्यक्ष रुबीना व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य वक्ता सोमा दीदी ने कहा कि प्रतिभा वूमेन वेलफेयर पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा स्क्लि डवेलपमेंट, जल जीवन मिशन, जीएलजी एंड एसएचजी समूहों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक, कुशल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर महिला के पास अपना हुनर हो, आत्मविश्वास हो और आत्मनिर्भर बनने का अवसर हो। प्रतिभा वूमेन वेलफेयर महिलाओं के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। प्रतिभा वूमेन वेलफेयर की अध्यक्ष विमला सिंवर नमो ड्रोन दीदी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़ी विभिन्न तकनीकों, सौंदर्य देखभाल और सज्जा संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा सीखे गए हुनर का अभ्यास किया। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करने में सहायक साबित हो सकते हैं। कोर्स के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का उपयोग कर अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाना समाज और परिवार की आर्थिक मजबूती के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं कौशल हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button