हरियाणा के मोबाइल बाजार में संदिग्ध सप्लाई चैनल ll
हरियाणा के मोबाइल बाजार में संदिग्ध सप्लाई चैनल ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) आॅल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) हरियाणा ने प्रदेश के मोबाइल बाजार में सामने आ रही संदिग्ध सप्लाई चैनल, बिना वैध बिलिंग के मोबाइल कारोबार, अनधिकृत स्रोतों से खरीद-बिक्री तथा व्यापारिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में संगठित पहल करने का निर्णय लिया है। एआईएमआरए हरियाणा के प्रांतीय महासचिव कपिल अनेजा ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में मोबाइल व्यापारी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स से नियमित बिलिंग करवाकर जीएसटी सहित सभी आवश्यक व्यापारिक नियमों का पालन करते हुए अपना कारोबार कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अनधिकृत स्रोतों से मोबाइल खरीदकर बिक्री करने, संदिग्ध बिलिंग तथा सप्लाई चैनल में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसी गतिविधियों से न केवल ईमानदारी और नियमों के अनुसार कारोबार करने वाले मेनलाइन रिटेलर्स को नुकसान पहुंचता है, बल्कि सरकारी राजस्व, उपभोक्ताओं के अधिकारों और मोबाइल उत्पादों की वास्तविक कीमत, वारंटी एवं प्रामाणिकता पर भी सवाल खड़े होते हैं। एआईएमआरए हरियाणा ने स्पष्ट किया है कि संगठन इस प्रकार की शिकायतों को उपलब्ध दस्तावेजों, बिलों एवं अन्य प्रमाणों के आधार पर संबंधित विभागों और मोबाइल कंपनियों के समक्ष उठाएगा। अधिकृत वितरण व्यवस्था से बाहर आने वाले मोबाइल स्टॉक एवं उनके स्रोतों की जांच। बिना वैध टैक्स इनवॉइस या संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर होने वाली खरीद-बिक्री की जांच। चोरी के मोबाइल, संदिग्ध आईएमईआई, फर्जी दस्तावेजों एवं धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के लिए पुलिस एवं साइबर क्राइम विभाग से सहयोग की मांग। सप्लाई, एक्टिवेशन, अधिकृत वितरण चैनल एवं संबंधित फाइनेंस कोड की समीक्षा कर कंपनी की नीति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई। ग्राहकों को वैध बिल, वास्तविक वारंटी और प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करना। उन्होंने कहा कि संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्तिगत व्यापारी को निशाना बनाना या किसी के व्यापार में अनावश्यक हस्तक्षेप करना नहीं है। संगठन केवल उन गतिविधियों के विरुद्ध आवाज उठाएगा, जिनसे बाजार की निष्पक्षता, व्यापारिक अनुशासन और ईमानदार व्यापारियों के हित प्रभावित होते हैं। संगठन यह भी स्पष्ट करता है कि किसी भी दुकान पर जाकर स्टॉक की जांच करना एआईएमआरए का अधिकार या उद्देश्य नहीं है। ऐसी जांच का अधिकार संबंधित सरकारी विभागों एवं अधिकृत एजेंसियों के पास है। संगठन शिकायतों और उपलब्ध प्रमाणों को उचित विभागों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। एआईएमआरए हरियाणा के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी मोबाइल मेनलाइन रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं ब्रांड प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे बाजार में पारदर्शिता, वैध बिलिंग और स्वस्थ व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनाए रखने में सहयोग करें। एआईएमआरए हरियाणा का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक ईमानदार मोबाइल रिटेलर को सम्मानजनक एवं निष्पक्ष व्यापारिक वातावरण मिले और हरियाणा का मोबाइल बाजार पारदर्शिता, अनुशासन एवं वैध व्यापारिक व्यवस्था का उदाहरण बने। @newstodayhry #newstodayhry




