कला रचती है समाज का चेहरा कलाकार दिवस पर स्वामी रमेश साहुवाला का प्रेरक संबोधन II
कला रचती है समाज का चेहरा कलाकार दिवस पर स्वामी रमेश साहुवाला का प्रेरक संबोधन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कला को समाज की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और यह इतिहास, संस्कृति और भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है जिसमें चित्रकार मूर्तिकार, संगीतकार और फाटोग्राफर अपनी कला से दुनिया में रंग भरते हैं। यह शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर चित्र प्रतियोगिता में बतौर मुख्य व्यक्त किए। उन्होंने कहा कलाकार अपनी कृतियों को रचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और वे हमारे आस-पास की दुनिया में संदुरता भरते हैं। उन्होंने कहा जब कोई कलाकार रचनात्मक प्रतिभा के साथ पैदा होता हैं तो उसकी रचना कई अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवाहित होती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
कला रचनात्मक व कल्पनाशील प्रतिभा का उपयोग करके बनाई गई सांस्कृतिक गतिविधि हैं, जिसमें भावनात्मक शक्ति, तकनीकी दक्षता, संदुरता की अभिव्यक्ति के माध्यम से एक सार्थक अनुभव उत्पन्न करने की उम्मीद की जाती हैं तथा यह एक कौशल हैं जिसमें शारीरिक और मानसिक दक्षता का उपयोग होता हैं। उन्होंने कहा सांस्कृतिक व भावनात्मक कला तनाव कम करने, मानसिक शांति देने और भावनाओं का बेहतर ढंग से समझने में मदद करती हैं तथा यह सांस्कृतिक और परंपराओं को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक भी एक साधन हैं। उन्होंने कहा आदिकाल से ही कला विचारो का संचार करती रही हैं और महत्वपूर्ण घटनाओं का अभिलेख रखती रही हैं तथा कला अतीत से जुड़ाव पैदा करती है और कलाकार हमारे इतिहास का अमिट रूप से दर्ज करती है तथा वे सत्य को भी उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कलाकारो के पास अपने आस-पास के लोगो से जुड़ने का एक अनूठा तरीका होता हैं तथा वे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में एक आशा का संदेश देते हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
हमें इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाते रहना चाहिए जिससे उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन हो सके और उनमें आत्मविश्वास बढ़ सके। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में अभिलाषा को प्रथम स्थान, सलमा को द्वितीय स्थान और प्रियांशी का तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपा, रजनी, सुनीता, नीलम, रीना, काजल, मुस्कान, भावना, पायल आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



