Haryana
Trending

सांसद कुमारी सैलजा ने स्व. बाधो देवी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक II

सांसद कुमारी सैलजा ने स्व. बाधो देवी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक II

राजपाल भांभू की माता के निधन पर सांसद सैलजा ने जताया शोक:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने डिंग मंडी निवासी राजपाल भाम्भू की माता व आनंद भाम्भू युवा कांग्रेस अध्यक्ष हलका सिरसा की दादी स्व. बाधो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके साथ पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, लादूराम पूनिया, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा, पूर्व सरपंच सही राम, मंगत लालवास आदि नेता भी मौजूद थे। इस मौके पर सांसद सैलजा ने स्व. बाधो देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ये संसार का नियम है कि जो संसार में आया है, उसे एक न एक दिन वापस भी जाना है। सांसद ने कहा कि स्व. बाधो देवी ने अपने जीवनकाल में समाजसेव व धार्मिकता की मिसाल पेश की। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार समाजसेवा व धार्मिकता के क्षेत्र में अपनी महत्त्ती भूमिका निभा रहे हैं। सांसद ने कहा कि स्व. बाधो देवी अपना भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गई हैं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को अपने पावन श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button