कैविटी से बचाना ही दांतों की सबसे बड़ी सुरक्षा ll
कैविटी से बचाना ही दांतों की सबसे बड़ी सुरक्षा ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) स्थानीय एमआरएस हाई स्कूल में ‘इलाइट डेंटल क्लीनिक’ के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर (फ्री डेंटल चेकअप कैंप) का सफल आयोजन किया गया। शिविर में डा. नन्दिनी बांसल ने बच्चों का चेक अप किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को मौखिक स्वच्छता (ओरल हाइजीन) के प्रति जागरूक करना और दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय पर निदान करना था। शिविर के दौरान इलाइट डेंटल क्लीनिक की अनुभवी दंत चिकित्सक डा. नन्दिनी बांसल की टीम ने स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के दांतों की विस्तृत जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों की सड़न (कैविटी), मसूड़ों की समस्याओं से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही, बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने का सही तरीका और खान-पान की अच्छी आदतों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। एमआरएस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार अरोड़ा ने इलाइट डेंटल क्लीनिक की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और बच्चों में बचपन से ही दांतों की देखभाल की आदत डालना बेहद जरूरी है। शिविर के अंत में सभी बच्चों को ओरल केयर टिप्स के पम्पलेट भी वितरित किए गए। @newstodayhry #newstodayhry




