टायर फैक्ट्रियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन।।
टायर फैक्ट्रियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन टायर फैक्टरियों के खिलाफ खोला मोर्चा। प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन पत्र। फैक्ट्रियां से निकलने वाले धुएं से बच्चों को हो रही बीमारियां। हल्का तोशाम के अंतर्गत आने वाले गांव खानक स्थित 4-5 टायर की फैक्ट्रियों से ग्रामीण इन दिनों काफी परेशान हैं।इसी के विरोध में आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने बंद करवाने बारे विरोध जताया और उपायुक्त को ज्ञापन पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव खानक के क्षेत्र में 4-5 टायर की फैक्ट्रियां हैं जोकि रात के समय अवैध रूप से उन्हें चलाया जाता है।इस टायर प्लांट से भयंकर धुआं निकलता है, जिससे ग्रामीण दमा जैसी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हो चलें हैं। ग्रामीणों की माने तो इस समस्या को लेकर कई बार भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से भी अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं है ,वे 10 सालों से काफी परेशान है ऐसे में उनके द्वारा आज उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है तथा उनका कहना है कि जल्द ही समस्या का निदान करवाया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



