Haryana
Trending

अब तक 13.68 लाख टन धान की आवक, किसानों को 1014 करोड़ का भुगतान राजेश नागर II

अब तक 13.68 लाख टन धान की आवक, किसानों को 1014 करोड़ का भुगतान राजेश नागर II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों में 13.68 लाख मेट्रिक टन धान की आवक हुई है जिसमे से अब तक 10 लाख मेट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है तो वही 5.65 लाख मैट्रिक टन धान का उत्थान किया जा चुका है प्रदेश में अब तक 81410 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है किसानो की खरीदी हुई फसल का अब तक सरकार ने 1014,19 करोड रुपए की राशि का भुगतान भी किया गया है लगातार प्रदेश की सरकार किसानों की फसल को लेकर पूरी तरीके से गंभीर है जिसके चलते किसानो की फसल का किसानों को उचित रेट सरकार की ओर से एम एस पी के माध्यम से दिया जा रहा है।। वही मंत्री राजेश नागर ने मौसम विभाग द्वारा 2 दिन के बारिश अलर्ट पर कहा कि मंडियों के अंदर एक अधिकारी की 24 घंटे ड्यूटी होती है किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सभी मंडियों के अंदर बार दाने के पुख्ता इंतजाम है फिर भी कोई कमी होती है तो उस पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी और खिंचा तानी पर राज्य मंत्री राजेश नागर बोले की कांग्रेस में पहले से ही गुटबाजी थी और अब नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद गुटबाजी साफ तौर पर देखने को मिल रही है वहीं अहीरवाल के चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में कोई बदलाब नही होगा, मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी जाति और धर्म पर विश्वास नहीं करती भारतीय जनता पार्टी सभी जाति और धर्म के साथ चलती है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button