HaryanaUncategorized
Trending

7 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक किए काबू ।।

7 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक किए काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल, सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान थाना बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव रघुआना से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल, सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ पिंदी पुत्र लड्डू सिंह निवासी गांव रघुआना, जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ,सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान पन्नीवाला मोटा से गांव रघुआना की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव रघुआना के नहर पूल के नजदीक पहुंची तो गांव रघुआना की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली,तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button