हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 11वां स्थापना दिवस संपन्न II
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 11वां स्थापना दिवस संपन्न II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही में मनाया गया हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 11स्थापना दिवस, इस दौरान गुरु घरों की मर्यादा और पैसे के उचित उपयोग को लेकर भी की गई चर्चा। गुरूघरों में होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर। कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही में आज हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया इस दौरान गुरुद्वारों के प्रबंधन और गुरु घरों की मर्यादाओं को बरकरार रखने को लेकर भी चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह फग्गू ने बताया कि आज हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 11वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और इस दौरान गुरु घरों की मर्यादाओं ओर प्रबंधन को लेकर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पिछले दिनों लिए गए फैसलों के बारे में भी बताया उन्होंने बताया कि श्रोपा भेंट करने की परंपरा में बदलाव किया गया है, उन्होंने कहा कि अब सरोपा सिर्फ रागिही जत्थों और कीर्तन करने वालों को ही दिए जाएंगे। यह निर्णय इसलिए दिया गया है ताकि सरोपा की मर्यादा बनी रहे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जितने भी सीख ग्रंथि हैं उनका एक मुकाबला रखा जाएगा और जो भी उसे मुकाबले को पास करेगा उसे उचित इनाम दिए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो भी गुरु घरों में धर्म प्रचार की आवश्यक ज़रूरतें उपलब्ध कराई जा रही है, जो भी रागिही जत्था या कीर्तन जत्था या कथा वाचक इन मुकाबले में बदलना चाहता है वह अपना नाम अपने जिले के गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथियां को लिखवा सकता है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इसी के साथ शिक्षा व चिकित्सा के संबंधित जो भी योजनाएं बनाई जा रही है उनको लेकर हम लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हरियाणा की सिख संगत तक पहुंचाते रहते हैं ताकि वह इसका लाभ उठा सके। वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के विजलेंस विभाग के अध्यक्ष बलविंदर सिंह खालसा ने कहां की अगर हरियाणा के किसी भी गुरुद्वारे में बेअदबी की कोई भी अप्रिय घटना सामने आती है, तो उसको लेकर हमारी तरफ से एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है। ताकि गुरु घर की संभाल का कार्य अच्छी ढंग से चलाया जा सके।। #newstodayhry @Newstodayhry



