Haryana
Trending

AICC ऑब्जर्वर विजय इंद्र सिंगला ने अंबाला कैंट कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।।

AICC ऑब्जर्वर विजय इंद्र सिंगला ने अंबाला कैंट कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।।

अंबाला -(राहुल जाखड़):- AICC ऑब्जर्वर विजय इंद्र सिंगला ने अंबाला कैंट कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान विजय इंद्र सिंगला ने संगठन सर्जन अभियान पर चर्चा की। इस दौरान विजय इंद्र सिंगला ने दावा किया कि जल्द व मजबूत संगठन बनाया जाएगा। अंबाला में तीन अध्यक्ष बनाए जाएंगे। कांग्रेस द्वारा संगठन बनाने को लेकर पंजाब कैबिनेट के पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला को AICC द्वारा ऑब्जर्वर लगाया गया है। विजय इंद्र सिंगला आज अंबाला कैंट में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। इस दौरान अंबाला में कांग्रेस के हुड्डा व सैलजा गुट के तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ऑब्जर्वर विजय इंद्र सिंगला ने कहा इस साल संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसकी शुरुआत गुजरात से हो चुकी है। कांग्रेस को अब हरियाणा में मजबूत करने के लिए संगठन बनाया जाएगा। हर सेल की नियुक्तियां की जाएंगी। अंबाला में 3 अध्यक्ष बनाए जाएंगे जिसमे अंबाला शहर,अंबाला कैंट व अंबाला ग्रामीण शामिल होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button