Haryana
Trending

सरकार जागे या समाज जगेगा: बेगमपुरा टाइगर फोर्स का चेतावनी भरा प्रदर्शन II

सरकार जागे या समाज जगेगा: बेगमपुरा टाइगर फोर्स का चेतावनी भरा प्रदर्शन II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- बेगमपुरा टाइगर फोर्स कुरुक्षेत्र की टीम ने अंबेडकर चौक पर वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी और कार्यवाही न होने के खिलाफ किया प्रदर्शन, जातिवाद का फूंका पुतला बीते दिनों पुलिस के बड़े आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। तो वहीं दूसरी ओर मामले में जातिवाद और राजनीति की एंट्री हो चुकी हैं। वही आज कुरुक्षेत्र के अंबेडकर चौक पर बेगमपुर टाइगर फोर्स कुरुक्षेत्र व अन्य जिलों की टीम ने आईपीएस अधिकारी पूर्ण कुमार आत्महत्या मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और गिरफ्तारी न होने के विरोध में प्रदर्शन किया और जातिवाद का पुतला फूंका बेगमपुर टाइगर फोर्स के सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि 2021 से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बारे में उन्होंने एक शिकायत भी दी थी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में बेगमपुर टाइगर फोर्स ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसका खामियाजा आज समाज को बड़े ईमानदार और निष्ठावान अधिकारी के खोने से हुआ है। फोर्स ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की उन्होंने कहा कि जब एक आईपीएस अधिकारी की सुनवाई नहीं हो रही, तो आम आदमी की कहां तक सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश-विदेश में जातिवाद इतना हावी हो चुका है कि एक आईपीएस को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अन्यथा समाज अगर सड़कों पर उतर आया तो सरकार को 2 अप्रैल 2018 का वह मंजर दिखला देगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button