पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अंबाला कैंट रोड किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के कांटे चालान।।
पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अंबाला कैंट रोड किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के कांटे चालान।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अंबाला कैंट रोड किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के कांटे चालान, कुछ वाहनों को पुलिस ने किया जब्त, नगर परिषद अंबाला के साथ मिलकर पुलिस ने चलाया अभियान, अंबाला कैंट सदर थाना SHO ने आइंदा गलत पार्किंग वाहनों को खड़ा करने पर कंपाउंड करने की दी चेतावनी। हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने बाजारों में बेतरतीब खड़े कई वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया! उनके इस अभियान में नगर परिषद अंबाला छावनी के अधिकारी भी मौजूद रहे! अंबाला पुलिस बार-बार दुकानदारों और ग्राहकों को चेतावनी भी दे चुकी है कि वह अपने वाहन अंबाला छावनी में बनी पार्किंग में लगाये! लेकिन लोग पुलिस की चेतावनी को अनसुना करते चले आ रहे थे जिस कारण बाजारों में दोपहिया वाहनों तक का निकलना मुश्किल हो रहा था! लोग बार-बार पुलिस को डिवाइडर के साथ खड़े वाहनों की शिकायत कर रहे थे! अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस के SHO अजायब सिंह ने बताया कि वे कई बार दुकानदारों की बैठक करके भी उन्हें समझा चुके थे कि वे अपने तथा ग्राहकों के वहां अंबाला कैंट में बनी पार्किंग में लगवाएं ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके! दुकानदार हो या ग्राहक पुलिस की चेतावनी को अनसुना कर रहे थे तथा अपने दोपहिया व चौपहिया वाहनों को डिवाइडर के दोनों तरफ खड़ा कर देते जिस कारण दोनों तरफ जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी! उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देश के बाद उन्होंने इस तरह डिवाइडर के दोनों तरफ खड़े दो पहिया व चौपहिया वाहनों के चालान काटे तथा कुछ एक को जब्त भी किया! उन्होंने बताया कि यदि आइंदा से भी इस तरह लोगों ने नियमों की अवहेलना की तो उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा वही अंबाला छावनी नगर परिषद के कर्मचारी गुलाब सिंह ने बताया कि अंबाला पुलिस तथा नगर परिषद ने वाहनों के साथ-साथ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया है! उन्होंने दुकानदारों को आइंदा अपना सामान नियमित हद के अंदर रखने की चेतावनी भी दी है।। #newstodayrhy @newstodayhry



