Haryana
Trending

राजीव कॉलोनी में खुलेआम दबंगों का आतंक व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी II

राजीव कॉलोनी में खुलेआम दबंगों का आतंक व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में इन दिनों बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उनका कानून व पुलिस का कोई खोफ तक नहीं है ताजा तस्वीर फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी से सामने आई है जहां पर 7 से 8 दबंग लोगों ने एक व्यापारी और उसके भाई की उसी की दुकान में घुस कर बुरी तरीके से पिटाई कर दी मारपीट की यह पूरी घटना पास ही की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वही व्यापारी का आरोप है की लड़ाई झगड़े के दौरान ही उसके काउंटर में रखे लगभग ₹100000 भी दबंगों द्वारा निकाले गए है फिलहाल व्यापारी पुलिस से इस पूरे मामले में इंसाफ की मांग कर रहा है क्योंकि उसको डर है की दबंग लोग फिर से उसके साथ मारपीट या कोई अनहोनी घटना ना कर दे क्योंकि मारपीट के दौरान ही दबंगों ने व्यापारी को जान से मारने की बात कही थी। वही जानकारी देते हुए पीड़ित के II

भाई मुकेश ने बताया कि:-

बीते 14 अगस्त को कुछ दबंग लोगों ने उन्हें की दुकान पर उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट की 7 से 8 लोगों ने लाठी डंडे लात गस से पिटाई करने के बाद काउंटर में रखे हुए लगभग ₹100000 की नगदी लेकर भी मौके से फरार हो गए इसकी शिकायत हमने पुलिस को भी की है परंतु पुलिस है कि इस मामले में कार्रवाई की जगह राजीनामा करना चाहती है जबकि मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को पीड़ित द्वारा दे दिया गया है अब वह प्रशासन से इस पूरे मामले में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग चाहते हैं। वही जब इस पूरे मामले को लेकर सेक्टर 58 थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 14 तारीख को उनके पास मनोज नाम का व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया था दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया इस बीच पीड़ित खुद 18 तारीख तक का समय लेकर गया था और इस बीच उसने लिखित में भी कहा है कि 18 तारीख तक मेरी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई न की जाए जैसे ही पीड़ित कार्रवाई चाहेगा पुलिस तुरंत प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर देगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button