Haryana
Trending

पलवल में छात्र छात्राओं द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने पर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।।

पलवल में छात्र छात्राओं द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने पर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल में होडल के चिराग प्लेस में बल्हार समाज के लोगों ने समाज के छात्र छात्राओं द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने पर छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार रहे । बल्हार समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार का फूल मालाएं पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। हर्ष कुमार ने कहा कि जो भी बल्हार समाज की बेटी 12 वीं कक्षा से आगे पढ़ाई करेगी वह उसकी फ्री में आगे की पढ़ाई का खर्च उठाएगें और बल्हार समाज अगर सामूहिक विवाह करेगा तो वह उसका भी पूरा खर्च उठाएगें । होडल शहर के चिराग पैलेस में बल्हार समाज द्वारा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान से परीक्षा पास करने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सिंचाई मंत्री हर्षकुमार रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज प्रधान दुलीचंद ने की। चिराग पैलेस में बल्हार समाज द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हर्षकुमार का फूलमालाओं से स्वागत कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समाज के प्रधान दुलीचंद ने लोगों के बीच कहा कि बल्हार समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति यह तीसरा छात्रों का सम्मान समारोह का किया गया ।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हर्षकुमार ने 30 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने बोलते हुए कहा कि बल्हार समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था लेकिन समाज ने बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले समाज के बच्चों प्रोत्साहित करने का अच्छा कदम उठाया हैं।पूर्व मंत्री हर्षकुमार ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके समाज की मेधावी छात्राओं को कॉलेज में पढ़ाने पर आर्थिक मदद की जायेगी।उन्होंने लोगों से सामुहिक विवाह कार्यक्रम पर विचार करने पर जोर दिया और कहा कि अगर बल्हार समाज सामूहिक विवाह करेगा तो उसको भी वह अपनी तरफ से कराएगें ताकि यह समाज आगे बढ़े । इस अवसर पर राजेश भूतिया,अजीत ,राजेश कुमार ,सतीश बहीन,देवेंद्र करमन ,बबली ,रमन फौजी ,शिवचरण भगतजी,देवी सिंह ,बलदेव भुलवाना,दिनेश कुमार मौजद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button