Haryana
Trending

25 सितंबर को होगा ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ : राकेश कुमार II

25 सितंबर को होगा ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ : राकेश कुमार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दीनदयाल  लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ 25 सितंबर को होगा, इस अवसर पर योजना के पंजीकरण के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया जाएगा। इस एप माध्यम से पात्र लाभार्थी घर बैठे योजना का पंजीकरण कर सकेंगे। इसी कड़ी में 25 सितंबर को जिला विभिन्न जगह पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह योजना 23 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए है, जिनकी पारिवारिक आय सालाना 1 लाख रुपये से कम है और जो पिछले 15 वर्षों से हरियाणा की निवासी हैं। जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक 2,100 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र शामिल हैं। आवेदन करने के लिए ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन की स्थिति और निर्देशों के लिए एसएमएस सूचनाएं प्राप्त होंगी। 25 सितंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे, जहां पात्र महिलाएं योजना के लिए पंजीकरण करवा सकेंगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button