Haryana
Trending

बाल संरक्षण विषय पर लगाया जागरूकता शिविर II

बाल संरक्षण विषय पर लगाया जागरूकता शिविर II

अब बच्चे भी पढ़ाएंगे मिशन वात्स्ल्य का पाठ:-

बाल संरक्षण विषय पर लगाया जागरूकता शिविर:-

यमुनानगर-(मनदीप कौर ):- मिशन वात्स्ल्य में बाल संरक्षण का पाठ अब केवल शिक्षक ही नहीं बच्चे भी पढ़ाएंगे महिला एवं बाल विकास की जिला बाल संरक्षण इकाई की और से स्कूली बच्चों को बाल संरक्षण विषय की जानकरी मुकमल तोर पर दी जा रही है ये बच्चे बाल संरक्षण तंत्र प्रणाली को मजबूत करेंगे समाज में हर बच्चे को बाल अधिकार बाल संरक्षण विषय का ज्ञान आरम्भ से होना जरूरी है गवर्नमेंट मिडिल स्कूल भम्बोली में एक जागरूकता शिविर के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से मनीष कुमार, गौरव शर्मा और मुकेश कंसल ने बताया कि बुनयादी शिक्षा के साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्प 1098 , लाइन पुलिस हेल्प लाइन 112 , बाल विवाह निषेद की जानकारी होने पर अपराध पर लगाम लगायी जा सकती है ये केवल जागरूकता से संभव है बच्चों को हर समय सावधान और सतर्क रहना चाहिए परिजनों, शिक्षकों सभी को बच्चों के संरक्षण के लिए बाल संरक्षण मित्र बनकर सहयोग करना होगा अनजान पर विश्वास बच्चों के लिए हानिकारक है बच्चे आसानी से लालच का शिकार हो जाते है नो टच कहना सीखे गुरप्रीत सिंह ने बताया की बच्चों को गुड़ टच बैड टच की के बजाए अब नो टच के प्रति जानकारी दी जाये बच्चों को किसी भी स्थिति में असहज होने पर इसकी जानकारी देनी चाहिए मिशन वात्स्ल्य का उदेश्य है की समाज के सहयोग से एक मजबूत बाल संरक्षण तंत्र निर्माण किया जा जाये जिसके तहत जागरूकता शिविरों कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button