Haryana
Trending

भाजपा जिला सचिव ने की राजस्थान के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट II

भाजपा जिला सचिव ने की राजस्थान के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट II

भाजपा जिला सचिव ने की राजस्थान के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े के साथ राजभवन में भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राजस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में चर्चा की। राज्यपाल ने बताया कि सरकार बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद कर रही है। राज्यपाल ने बताया कि पंजाब में 8 से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में है और हरियाणा में भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सरकार लगातार अधिकारियों के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जोसन ने बताया कि हरियाणा में स्थिति अभी गंभीर नहीं है, लेकिन पंजाब में हालात काफी विकट हंै। केंद्र सरकार लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट लेकर कार्ययोजना तैयार कर रही है, ताकि बाढ़ पीडि़तों को तुरंत सहायता मुहैया करवाई जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button