मोगा की दो कजन सिस्टर गन्ने का रस बेच कर चला रही है अपना परिवार II
मोगा की दो कजन सिस्टर गन्ने का रस बेच कर चला रही है अपना परिवार II

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मनदीप कौर का पिता बीमारी से जूझ रहा है ओर मनदीप ने अपनी कजन सिस्टर अमन को साथ लेकर संभाला अपने पिता का काम दोनों ने बी सी ए में ग्रेजुएशन की हुई ओर सरकारी नौकरी नहीं मिली लेकिन दोनों के परिवार संतुष्ट है मोगा लुधियाना के जी टी रोड पर आई टी आई के सामने यह जो दो लड़कियां स्टाल लगा कर गन्ने का रस बेच कर अपने परिवारों का गुजारा कर रही है ओर लोग भी इन दोनों कजन सिस्टर की खूब तारीफ कर रहे है एक ओर जहां बच्चे ग्रेजुएशन करने के बाद विदेशों में जाने की सोचने लग जाते है वही मनदीप कौर ने अपने पिता के बीमार हो जाने के बाद उनके के कारोबार को चालू रखा मनदीप कौर ने बताया कि उसने ग्रेजुएशन की हुई है ओर वह गांव कॉकरी गांव की रहने वाली है उनका पिता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहा था और उसका भाई एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है पिता को बीमारी पर बहुत खर्चा हो रहा था और सिर्फ भाई की सैलरी से परिवार का गुजारा चलाना बहुत मुश्किल था वही उसने नौकरी की तलाश की लेकिन नौकरी नहीं मिली तो मनदीप ने अपनी कजन सिस्टर अमन कौर जिसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी को साथ लेकर अपने पिता का कारोबार खुद दोनों कजन सिस्टर ने शुरू कर दिया ओर परिवार को चलाने में सहयोग मिल रहा है वही मनदीप ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठा कर पहले मोगा की सब्जी मंडी में आती है ओर यहां से हर रोज ताजा गन्ने खरीद करती है ओर फिर उनको घर लाकर साफ सफाई कर अपनी कार पर रस निकालने वाली मशीन ओर टेबल रख कर यहां आती है ओर दोनों बहने मिल कर सारा दिन यहां पर काम करती है वही अमनदीप ने बताया कि विदेशों में जाकर लेबर करने से अच्छा है अपने शहर में काम करना काम काम ही होता है भले वो छोटा हो या बड़ा काम करने में शर्म नहीं करनी चाहिए I I #newstodayhry @newstodayhry



