“ना संगठन बना पाएंगे, ना सत्ता में आएंगे” – खेल मंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर वार II
“ना संगठन बना पाएंगे, ना सत्ता में आएंगे” – खेल मंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर वार II
“ना संगठन बना पाएंगे, ना सत्ता में आएंगे” – खेल मंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर वार:-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश की सेवा बड़े अच्छे से की है उनके मार्गदर्शन में भारत को बहुत ज्यादा फायदा मिला है।खेल मंत्री गौरव गौतम से जब पूछा गया कि कांग्रेस अभी तक अपना संगठन नहीं बन पाई है इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नाकारा पार्टी,नाकारा नेतृत्व है और जनता जनार्दन दिया है कि अब वह ना संगठन। बना पाएंग, ना कभी भी सत्ता में आएगे। कांग्रेस सिर्फ स्वार्थ के कारण जोड़ने का काम करते हैं और स्वार्थ के कारण ही सत्ता में आना चाहते हैं हमें नहीं लगता कि कांग्रेस अब अपना संगठन बना पाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला कहा कि दो महीने बीत गए, कांग्रेस संगठन तक नहीं बना सकी। “राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी नकारा साबित हुई है। जनता ने भी उन्हें नकार दिया है। अब ना संगठन बना पाएंगे, ना सत्ता में आ पाएंगे। सत्ता की भूख में जो लोग जोड़-तोड़ की राजनीति करते हैं, वो देशहित का नहीं सोच सकते।
CET परीक्षार्थियों को मंत्री गौरव गौतम की शुभकामनाएं:-
जब उनसे पूछा गया कि अभय चौटाला कहते हैं हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है अपराध बढ़ रहा है तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आरोप लगाते हैं जिन्हें अपने ऊपर जरूर देखना चाहिए। यह पहली भाजपा की सरकार है जिसे हर गरीब और मध्यम परिवार के युवाओं को बिना खर्च पर्ची के नौकरी दी है नायब सिंह सैनी सरकार ने बहुत बड़ा युवाओं के साथ न्याय किया है। CET परीक्षा देने वाले युवाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं हमारी सरकार ने एग्जाम के लिए बहुत अच्छी तैयारी की है हर मन से युवाओं को हर सुविधा देने का आह्वावान किया हमारी भाजपा सरकार। भाजपा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए गौतम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ वाली व्यवस्था दी है, जिससे युवाओं को गर्व होना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



