Haryana
Trending

फ़रीदाबाद चार बच्चों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे खड़े होकर किया सुसाइड I I

फ़रीदाबाद चार बच्चों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे खड़े होकर किया सुसाइड I I

फ़रीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फ़रीदाबाद चार बच्चों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे खड़े होकर किया सुसाइड । फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन की घटना – मारे गए चारों बच्चों की उम्र 3 से 10 साल। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक मंजर को देखकर लोगों के होश उड़ गए। पिता के साथ मारे गए चारों बच्चों की उम्र 3 से 10 साल तक की बताई जा रही है और चारों लड़के थे।मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने ट्रैक पर बिखरे हुए शवो को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। जीआरपी पुलिस को मृतक की जेब में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर जब पुलिस ने फोन किया तो दूसरी तरफ से उसकी पत्नी ने फोन उठाया तब पुलिस ने उन्हें रेल एक्सीडेंट के बारे में सूचना दी। बद हवास पत्नी जब रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो वह दहाड़े मार मार कर रोने लगी पूछने पर उसमें सिर्फ इतना बताया की उसका पति उस पर शक करता था। जबकि जीआरपी पुलिस के अधिकारी ने ज्यादा कुछ ना बताते हुए इतना बताया कि अभी मामले की जांच की जाएगी और उसकी पत्नी से सवाल किए जाएंगे लेकिन फिलहाल वह होश में नहीं है। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी पुष्टि की है कि वह अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे खुद आ गया था और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि, जब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक का नाम मनोज मैहतो था जो पीछे बिहार का रहने वाला था और जेब में मिली पर्ची पर उसने मोबाइल नंबर लिखा हुआ था जिस पर बच्चों के नाम भी और उम्र भी लिखी थी। उसी के आधार पर फोन करके उसकी पत्नी को सूचना दी गई है वहीं बिहार में भी पुलिस द्वारा जानकारी भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के बारे का अभी हम स्पष्ट नहीं कह सकते बाद में पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।। #newstoedayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button