एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की बड़ी कार्रवाई,13 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार।।
एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की बड़ी कार्रवाई,13 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार।।

करनाल – (सुभाष गुप्ता) :- पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार जिला में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 13 ग्राम स्मैक (हिरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमीत पुत्र हरि सिंह निवासी राणा फार्म हाउस, बालाजी कॉलोनी, पानोडी रोड, घरौंडा, जिला करनाल के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना घरौंडा में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नंबर 265 दिनांक 31/05/2026 धारा 21B, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना एवं संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 13 ग्राम स्मैक (हिरोइन) तथा वारदात में प्रयुक्त एक हीरो मोटरसाइकिल बरामद हुई।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जल्दी अमीर बनने तथा अपने निजी शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का अवैध कार्य करता है।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। दौराने रिमांड मामले में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी,ताकि नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।जिला पुलिस करनाल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry