बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र से 18 ट्रक रवाना II
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र से 18 ट्रक रवाना II


पंजाब में चल रहे बाढ़ हालातो की लिए 18 सामग्री ट्रक रवाना करेंगे- सुभाष सुधा :-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कल सुबह 8:30 बजे पीपली अनाज मंडी से माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में चल रहे बाढ़ हालातो की लिए 18 सामग्री ट्रक रवाना करेंगे- सुभाष सुधा पंजाब सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति अभी बनी हुई है ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा सरकार ने पंजाब के लिए राहत सामग्री भेज रही है। किसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री कल सुबह करीब 8:30 बजे कुरुक्षेत्र से पंजाब के लिए 18 ट्रक राहत सामग्री के रवाना करेंगे।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि:-
मुश्किल की घड़ी में हम पंजाब के साथ खड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर राहत के लिए काम कर रही है इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र से भी 18 ट्रक सामग्री के भेजे जाएंगे। इसमें कुरुक्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं का और लोगों का काफी सहयोग है इसमें खान की मुख्य सामग्री पशुओं के लिए फीड मच्छरदानी दवाइयां आदि सहित जरूरी सामान पंजाब भेजने का काम किया जा रहा है।
5-5 करोड़ दिए गए पंजाब और जम्मू कश्मीर को :-
उन्होंने कहा कि हमने 5-5 करोड़ दिए गए पंजाब और जम्मू कश्मीर को दिए हैं। हिमाचल के लिए टीम काम कर रही है वहां भी राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारी टीम में वहां पर रहकर निगरानी से काम कर रही है जिन चीजों की जरूरत है वहां पर भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री भी पंजाब का दौरा करेंगे और वहां की हालातो का जायजा लेंगे।
उन्होंने बताया कि:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से प्रदेशभर के सभी जिलों में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। ये पखवाड़ा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक चलेगा। इस पखवाड़े के दौरान 12 विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर में किन जगह पानी की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं होगी वहीं उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान बारिश की वजह से धीमा पड़ गया है लेकिन एक बार फिर से वह तेजी से चलाया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



