Haryana
Trending

रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि”ओढ़ां में मनाया गया दिवंगत छात्राओं का स्मृति दिवस II

रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि"ओढ़ां में मनाया गया दिवंगत छात्राओं का स्मृति दिवस II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- एमएम मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ां में रविवार को दो दिवंगत छात्राओं मनप्रीत और मनप्रीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों छात्राएं 13 जुलाई 2015 को सड़क हादसे में स्वर्ग सिधार थीं, उनकी स्मृति में हर साल यह आयोजन होता है। इस बार भी कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और नाम चर्चा रखी गई। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ। इसमें गुप्ता ब्लड बैंक बठिंडा और सिविल अस्पताल सिरसा की दो टीमों ने सेवाएं दीं। शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम चर्चा हुई जिसमें बड़ी संख्या में संगतजन पहुंचे। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में दोनों छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय निदेशक गुलाब सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए दोनों बेटियों की यादें सांझा कीं। साथ ही स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में डेरा ब्लड बैंक सिरसा से विनोद कुमार और गुप्ता ब्लड बैंक बठिंडा से अशोक कुमार विशेष रूप से पहुंचे। अशोक कुमार ने स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना की। नाम चर्चा के बाद संगत के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सीमा बेनीवाल ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से स्कूल स्टाफ की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। सीमा बेनीवाल ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन बचाने का पवित्र कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी की अंतिम उम्मीद बन सकता है। मानवता की सबसे बड़ी सेवा यही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button