संगमेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे मंत्री कृष्ण बेदी, की पूजा-अर्चना और दिया आशीर्वाद II
संगमेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे मंत्री कृष्ण बेदी, की पूजा-अर्चना और दिया आशीर्वाद II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सावन महीने के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक संगमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कैबिनेट मंत्री ने पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। मंदिर की बनावट को देखकर बेदी काफी खुश हुए। प्रबंधन की ओर से होने वाली 2 जरूरतमंद कन्याओं की शादी पर उनके सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद भी दियाा। पूजा के बाद मंत्री बेदी ने कहा कि संगमेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आस्था का जीता जागता केंद्र है। यह मंदिर समाज के कमजोर वर्गों को जोड़ने और सहयोग देने का कार्य करता आया है। यहां हर साल जरूरतमंद कन्याओं के विवाह पूरे विधि-विधान से कराए जाते हैं। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry



