विद्यार्थियों और समाज ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प II
विद्यार्थियों और समाज ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प II


युवाओं ने हवन यज्ञ से नशे पर करारी चोट करने का लिया संकल्प विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक I
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आर्य युवा समाज और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा द्वारा आर्यरत्न श्रद्धेय पूनम सूरी और योगी सूरी के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय अभियान नो नशा-यश वैल्यूज के अंतर्गत श्रीराम पार्क, हुडा सेक्टर-20 में 101 हवन का आयोजन किया गया। हवन का संचालन संस्कृत शिक्षक बलजिन्द्र कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें अभिभावकों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, श्रीराम पार्क परिषद तथा विद्यालय स्टाफ गुलाब सिंह, वासुदेव पंत, नवजोत मैम और स्पोट्र्स टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कई गणमान्य उपस्थितजनों में नरेंद्र बैनिवाल, जग्गा, मनीष शास्त्री, अश्विनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। हवन उपरांत विद्यार्थियों ने नशा विरोधी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तथा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ भी ली, जिसमें न स्वयं नशा करने और न किसी को करने देने का संकल्प लिया गया। प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि पूनम सूरी और योगी सूरी का यह अभियान युवाओं में नैतिक मूल्यों को मजबूत कर समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और प्रसाद वितरण किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



