हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा थाना ऐलनाबाद को बड़ी सफलता, आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गया गिरफ्तार जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त सिरसा” अभियान के तहत (थाना ऐलनाबाद) सिरसा को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ऐलनाबाद पुलिस टीम ने 7.013 ग्राम हैरोईन तस्करी मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अभियोग संख्या 153 दिनांक 06.05.2025, धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे नशा सप्लायर बलविन्द उर्फ पीलू ऊर्फ बलजिन्द्र पुत्र मोहन लाल वासी वार्ड न. 5 ऐलनाबाद जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिहं ने बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से लाकर गहन पूछताछ की गई है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



