इंद्री के कई गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते खेड़ा गांव में योग जागरण यात्रा निकाली गई।।
इंद्री के कई गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते खेड़ा गांव में योग जागरण यात्रा निकाली गई।।

इंद्री-(विजय कम्बोज):- इंद्री के कई गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते खेड़ा गांव में योग जागरण यात्रा निकाली गई इन्द्री उपमंड़ल के गांव खेड़ा में आज सुबह स्कूली बच्चों व गांववासियों द्वारा गांव में योग जागरण यात्रा निकाली गई जिसमें शामिल बच्चों व महिलाओं ने अपने हाथों में योग जागरूकता स्लोगन वाले बैनर ले रखे थे। गांव की गलियों में करो योग रहो निरोग, योग युक्त नशा मुक्त संबधी नारे लगाकर गांववासियों को योग के प्रति जागरूक किया गया। गांव की योगशाला से शुरू होकर विभिन्न गलियों से होती हुई इस योग जागरण यात्रा का समापन योगशाला में ही संपन्न हुआ। आयुष विभाग की योग सहायक मीनाक्षी कांबोज ने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते यह योग जागरण यात्राएं इन्द्री हल्के के कई गांवों में निकाली जा रही है। उन्होनें बताया कि आज खेड़ा, नन्हेड़ा व पटहेड़ा इत्यादि गांवों में ये यात्राएं निकाली जा रही है। मीनाक्षी ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। नियमित योग करने से अनेकों बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज की भागदौड़ प तनाव भरी जिंदगी के चलते हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में योग की अलख जगी हुई है ओर 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। योग करने से हमारा शारीरिक व मानसिक संतुलन बना रहता है। इस मौके पर ड़ा. नूपर कांबोज ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद़देश्य गांववासियों को योग के प्रति जागरूक करना है। आज सारा देश योग के प्रति जागरूक हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शूगर, बीपी व दिल संबधी रोगों पर काबू पाया जा सकता है। आज युवाओं में नशा करने की प्रवृति बढ़ती जा रही है। नियमित योग करने से हम नशों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए हमें अपने खानपान की ओर विशेष ध्यान देना होगा। हमें फास्ट फूड़ व तली हुई वस्तुओं का कम से कम सेवन करना चाहिए ओर गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या मेंं स्कूली अध्यापक, गांव के लोग व स्कूली बच्चें मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



